{"_id":"69d425bc75146e33b8007049","slug":"shopian-tractors-owner-organised-march-demand-gave-approval-mining-srinagar-news-c-10-lko1027-879347-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां में ट्रैक्टर मालिकों ने रैली निकाली, नदी-नालों से खनन की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां में ट्रैक्टर मालिकों ने रैली निकाली, नदी-नालों से खनन की अनुमति मांगी
विज्ञापन
खनन की मांग के लिए शोपियां में धरने के दौरान ट्रैक्टर संचालक। संवाद
- फोटो : samba news
विज्ञापन
- प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों के साथ डीसी कार्यालय की ओर किया मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों ने सोमवार सुबह शोपियां में प्रदर्शन रैली आयोजित की। उन्होंने नदियों और नालों से खनन गतिविधियां फिर से शुरू करने की अनुमति की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों के साथ डीसी कार्यालय की ओर मार्च किया। अधिकारियों के उनके खनन कार्यों को निषेध करने के फैसले के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगाते और पोस्टर उठाए नजर आए। उन्होंने आजीविका पर प्रभाव डालने वाले भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। रैली पडिबल विश्व्रो की ओर बढ़ी जहां प्रदर्शनकारी खुले मैदान में एकत्र हुए और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सभी खनन गतिविधियों में शामिल हित धारकों के लिए एक समान नीति अपनाई जाए। उन्होंने तर्क दिया कि भारी मशीनरी जैसे एलएंडटी, जेसीबी, डंपर और टिपर को संचालित करने की अनुमति दी जा रही है और ट्रैक्टर मालिकों पर अन्यायपूर्ण तरीके से रोक लगाई जा रही है।
प्रदर्शकारियों ने बताया कि उनमें से अधिकांश समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से संबंधित हैं। उनका जीवनयापन पूरी तरह इस कार्य पर निर्भर करता है। इस प्रतिबंध ने उनके घरेलू खर्चों को पूरा करने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है जिसमें उनके बच्चों की शिक्षा और बुनियादी आवश्यकताएं शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम विशेष व्यवहार नहीं मांग रहे हैं, केवल समान अवसर चाहते हैं। एक प्रदर्शनकारी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि ट्रैक्टर ऑपरेटरों को अन्य मशीनरी के समान परिचालन ढांचे में लाया जाए।
भाजपा नेता ने किया प्रदर्शनकारियों का समर्थन
इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता जावेद अहमद कादरी ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी प्रतिबद्धताएं जमीनी स्तर तक पहुंचे विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्गों को लाभ पहुंचाएं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैक्टर मालिकों की वास्तविक चिंताओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। इस मुद्दे को निष्पक्ष और समावेशी तरीके से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। संवाद
Trending Videos