सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Encounter With Terrorist, Gandherbal, Search Campaign

Srinagar News: गांदरबल में मुठभेड़, दो पाकिस्तानी आतंकी घिरे

विज्ञापन
Srinagar, Encounter With Terrorist, Gandherbal, Search Campaign
गांदरबल के अरहामा में तलाशी अ​भियान। संवाद
विज्ञापन
- सुरक्षाबलों ने आरहामा के जंगल में चलाया तलाशी अभियान, अतिरिक्त बल घटनास्थल की ओर रवाना
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्रों की मानें तो इलाके में दो पाकिस्तानी आतंकियों के फंसे होने की संभावना है। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरा होने के चलते एहतियात बरती जा रही है। पूरी कोशिश यह है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed