{"_id":"69d8175cc3cace2d4107ea17","slug":"srinagar-jammu-kashmir-studetns-association-gave-information-1100-students-came-kashmir-srinagar-news-c-10-lko1027-882582-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में फंसे करीब 1100 छात्र घाटी में सुरक्षित लौट चुके हैं: जेकेएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान में फंसे करीब 1100 छात्र घाटी में सुरक्षित लौट चुके हैं: जेकेएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। ईरान और अमरीका के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ईरान में फंसे 1200 छात्रों में से करीब 1100 छात्र सुरक्षित कश्मीर लौट चुके हैं। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने वीरवार को की।
जेकेएसए के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि ईरान में पढ़ाई कर रहे लगभग 1,200 कश्मीरी छात्र जो चल रहे युद्ध, तनाव बढ़ने और मौजूदा अनिश्चितताओं के बीच वहां फंस गए थे उनमें से लगभग 1,100 अब तक सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं।
उन्होंने कहा कि बाकी छात्र सफलतापूर्वक आर्मेनिया और अजरबैजान पहुँच गए हैं और फिलहाल अपनी यात्रा के अंतिम चरण में हैं। उनके वीरवार देर रात तक या शुक्रवार तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। नासिर ने बताया कि जो भी छात्र लौटे हैं वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इस संकट के दौरान विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के समय पर हस्तक्षेप और समन्वित प्रयासों से उन्हें सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। हालांकि छात्र काॅमर्शियल उड़ान से लौटे और उन्होंने अपने टिकट खुद ही बुक किए थे। नासिर ने बताया कि हर एक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हम अधिकारियों और छात्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जल्द ही एक विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Trending Videos