{"_id":"69d41fcdee89f0545105f7ce","slug":"srinagar-kulgam-police-taken-action-against-drug-smuggling-srinagar-news-c-10-lko1027-879221-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन हफ्तों में 10 एफआईआर दर्ज, 14 आरोपी गिरफ्तार, 415.61 ग्राम हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी कड़े अभियान के तहत कुलगाम पुलिस ने पिछले तीन हफ्तों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें थाना काजीगुंड की 9 एफआईआर और थाना देवसर की एक एफआईआर शामिल है। इन कार्रवाइयों के दौरान नशा तस्करी के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इन अभियानों के दौरान 415.61 ग्राम हेरोइन, 1348 ग्राम चरस (पाउडर और चरस जैसी सामग्री), 1.5 किलोग्राम भांग पत्ती और 1,37,990 रुपये की नकदी बरामद की गई। जांच के दौरान कई बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक वेज भी स्थापित किए गए जिसके बाद आगे और गिरफ्तारियां की गईं। इससे यह संकेत मिलता है कि जिले में नशीले पदार्थों का एक संगठित और व्यापक नेटवर्क सक्रिय है।
कुलगाम के एसएसपी अनायत अली चौधरी ने कहा कि कुलगाम पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending Videos