सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Water Testing, Bandipora Schools, Awareness Programme

Srinagar News: बांदीपोरा के स्कूलों में किए जल परीक्षण प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, Water Testing, Bandipora Schools, Awareness Programme
विज्ञापन
बांदीपोरा। जल महोत्सव पखवाड़े के तहत जिला बांदीपोरा के विभिन्न हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता और सुरक्षित पानी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जल परीक्षण के प्रदर्शन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन्स ने छात्रों को पेयजल की जांच के विभिन्न तरीके बताए। उन्हें जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनस्वास्थ्य के लिए सुरक्षित पानी सुनिश्चित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया। जल महोत्सव पखवाड़े के तहत जिले के तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्लंबर्स डे भी मनाया गया। इस अवसर पर स्टाफ और प्रशिक्षुओं को जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़ी आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed