सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The LG's Formula in the War Against Drugs: Constitution, Strictness, Concern, and Cooperation.

J&K: बांदीपोरा में दिखा एलजी सिन्हा का तेवर, पाकिस्तान को दी चेतावनी; कहा- नार्को टेरर को मिटाकर ही लेंगे दम

अभिषेक राज, अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 25 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा के दौरान बांदीपोरा पहुंचे जहां उन्होंने नार्को टेरर के खिलाफ संविधान, सख्ती, सरोकार और सहयोग का फॉर्मूला पेश किया। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए नशे और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और नार्को टेरर को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प दोहराया।

The LG's Formula in the War Against Drugs: Constitution, Strictness, Concern, and Cooperation.
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की वुलर झील वाले बांदीपोरा जिला मुख्यालय से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को नशे के विरुद्ध युद्ध में संविधान, सख्ती, सरोकार और सहयोग का फॉर्मूला पेश किया। तल्खी दिखाई और तेवर में भी नजर आए। नार्को टेरर को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को बर्बाद करने की साजिश से बाज नहीं आया, तो तरीके से समझाया जाएगा।हाथ पर हाथ रखने का वक्त नहीं है। अब हाथ उठाने का समय है। सख्ती से सबक सिखाएंगे। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा का यह 45वां दिन था। 
Trending Videos


The LG's Formula in the War Against Drugs: Constitution, Strictness, Concern, and Cooperation.
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

यात्रा का यह पड़ाव कई मायने में खास रहा। पहला तो यही कि उपराज्यपाल ने संवेदनशील बांदीपुरा जिला मुख्यालय को इसके लिए चुना। यह उत्तरी कश्मीर का वही हिस्सा है, जो आतंक, नार्को टेरर, घुसपैठ और देश विरोधी गतिविधियों के लिए कभी चर्चा में रहा है। उसी बांदीपुरा में मनोज सिन्हा सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए लोगों के बीच पहुंचे। उनसे सीधे बात की। यात्रा की अहमियत समझाई। बताया कि यह घर की लड़ाई है। इसे हम सभी को मिलकर लड़ना और जीतना भी है। हम अपने बच्चों को नशे के मकड़जाल में फंसकर यूं बर्बाद होते नहीं देख सकते। मेरा हर पल जम्मू-कश्मीर के नाम है। संविधान की सौगंध है...नार्को टेरर को मिटाकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

The LG's Formula in the War Against Drugs: Constitution, Strictness, Concern, and Cooperation.
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

बांदीपोरा क्षेत्र से लाइन ऑफ कंट्रोल की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। इसलिए सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसे संवेदनशील माना जाता है। यहां आज भी शेख वसीम बारी की हत्या लोगों को झकझोर कर रख देती है। वह उत्तर कश्मीर में भाजपा का प्रमुख चेहरा थे। वर्ष 2020 में उनकी, उनके पिता और भाई की आतंकियों ने हत्या कर दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कुख्यात समंदर चाचा के नाम से चर्चित बागू खान को ढेर कर दिया। बाद में उमर लोन को भी मार गिराया। हालांकि इस बीच सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमले भी हुए। लश्कर के द रेजिस्टेंस फ्रंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।

विज्ञापन

The LG's Formula in the War Against Drugs: Constitution, Strictness, Concern, and Cooperation.
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले आतंकियों के सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया। हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम को भी ध्वस्त करना शुरू किया। आज बांदीपुरा अपने इस अतीत को पीछे छोड़ विकास की राह पर बढ़ चला है। लेकिन नशा तस्करों का मजबूत नेटवर्क अब भी परेशान करता है। उसी बांदीपुरा में सोमवार को उपराज्यपाल ने मशहूर शायर जिगर मुरादाबादी की पंक्तियों...जो तूफानों में पलते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं। निखरता आ रहा है रंग-ए-गुलशन, खस ओ खाशाक जलते जा रहे हैं (जैसे बगीचा तब और सुंदर दिखता है, जब उसकी सूखी घास-फूस हट या जल जाती है, उसी तरह समाज या जीवन भी कठिन दौर, बुराइयों या बेकार तत्वों के खत्म होने के बाद और निखरता है।) से नशे के विरुद्ध युद्ध में साथ आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed