फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Suspected Pakistani surveillance drone shot down.

सैन्य ठिकानों के पास मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन: सेना ने तुरंत लिया एक्शन; दुश्मन की चाल को किया नाकाम

Fri, 31 Jul 2026 06:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 31 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

जम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। 

विज्ञापन
Suspected Pakistani surveillance drone shot down.
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उपमंडल खौड़ के चकला फॉरवर्ड क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से आए एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन को मार गिराया। यह क्षेत्र सीमावर्ती पुलिस पोस्ट पलांवाला और पुलिस थाना खौड़ के अधिकार क्षेत्र में आता है।सेना सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र के मंडियाला (छंब) की ओर से एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन भारतीय सीमा में चकला फॉरवर्ड क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ देखा गया। चकला पोस्ट पर तैनात जवानों ने ड्रोन को क्षेत्र के ऊपर मंडराते हुए देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग कर उसे मार गिराया। इसके बाद सेना ने मौके से ड्रोन बरामद कर लिया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान ड्रोन से 64 जीबी का मेमोरी कार्ड और बैटरियां बरामद हुईं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में ड्रोन पर 'मेड इन चाइना' अंकित पाया गया है। सेना ने ड्रोन को विस्तृत तकनीकी जांच और विश्लेषण के लिए अपनी तकनीकी शाखा को भेज दिया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही हैं। तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने एलओसी पर चकला क्षेत्र में पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन मार गिराया।संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां नियंत्रण रेखा पर उपमंडल खौड़ के चकला फॉरवर्ड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से आए एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बता दें की यह क्षेत्र सीमावर्ती पुलिस पोस्ट पलांवाला तथा पुलिस थाना खौड़ के अधिकार क्षेत्र में आता है।

सेना सुत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र के मंडियाला (छंब) की ओर से एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन भारतीय सीमा में गांव चकला फॉरवर्ड क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ देखा गया। चकला पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को क्षेत्र के ऊपर मंडराते हुए देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग कर उसे मार गिराया और सेना ने मौके से ड्रोन बरामद कर लिया।

तलाशी के दौरान ड्रोन से एक 64 जीबी मेमोरी कार्ड और बैटरियां भी बरामद की गईं, जिन्हें आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद ड्रोन पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। फिलहाल ड्रोन भारतीय सेना के पास था लेकिन बाद में विस्तृत तकनीकी जांच और विश्लेषण के लिए सेना की तकनीकी शाखा को भेज दिया गया है। क्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही हैं। ड्रोन की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे के घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed