सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   basukinath temple

Udhampur News: बाबा बासुकीनाथ मंदिर मार्ग का कार्य शुरू, 89 लाख रुपये की लागत से होगा सुधार

विज्ञापन
basukinath temple
विज्ञापन
रामनगर। गांव तरमयान में स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर की ओर जाने वाले डेढ़ किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 89 लाख रुपये से निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें तारकोल बिछाने का कार्य भी शामिल है।
Trending Videos

उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने कहा कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण से ग्रामीणों और अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल था। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से मरम्मत की मांग की थी लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने विधायक से मिलकर मांग दोहराई थी। विधायक द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और राशि मुहैया करवाई जिससे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, हर वर्ष होती सात बिरादरियों की मेल
जोगिंदर वर्मा ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सात बिरादरियों की मेल अब विशाल मेले का रूप ले चुकी है, जिसमें दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण कई वर्षों से श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब कार्य शुरू होने से सभी बिरादरियों के सदस्य और विशेषकर बुजुर्ग श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विशेषकर शम्मी गुप्ता का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने हर वर्ष मेल के उपरांत खस्ताहाल मार्ग की समय पर मरम्मत का कार्य करवाया है। कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed