{"_id":"69a5f5e7bc558cbc930f7284","slug":"shivkhodi-holi-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133196-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: होली पर शिवखोड़ी में माथा टेकने उमड़ेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: होली पर शिवखोड़ी में माथा टेकने उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। होली पर्व तीन मार्च को है। श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। त्योहार पर शिवखोड़ी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के आसार है। अंदाजा लगाया जा रहा है पांच हजार तक श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं। रविवार को 2917 श्रद्धालु आए तो सोमवार को 2506 श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए।
सामान की खरीदारी तेज
रियासी। बाजारों में होली का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। बस अड्डे, मुख्य बाजार, नई बस्ती, चौक चबूतरा में कई दुकानों पर होली का सामान खूब बिका। लोगों ने रंग-बिरंगे रंगों के पैकेट खरीदने के साथ ही बच्चों को पिचकारियां दिलवाईं। कुछ स्कूलों में होली मनाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
Trending Videos