सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chauntra mata temple, chhadi yatra

Udhampur News: चौंतरा माता के दरबार के लिए 38वीं अखंड ज्योति छड़ी यात्रा रवाना

विज्ञापन
chauntra mata temple, chhadi yatra
विज्ञापन
रामनगर। चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी की 38वीं अखंड ज्योति छड़ी यात्रा रविवार को मां चौंतरा के दरबार के लिए रवाना हुई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस पवित्र यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया। सुबह करीब आठ बजे भगवान नरसिंह मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सुबह सात बजे मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Trending Videos

पूजा के उपरांत चौंतरा माता की सुंदर पालकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जो यात्रा के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के रूप में भगवान नरसिंह मंदिर से निकाला गया, जो कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां भी विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई, जिसके बाद यात्रा मां चौंतरा के पवित्र दरबार की ओर वाहनों पर प्रस्थान की गई। स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए थे जहां पर यात्रियों को भोजन और जलपान की सुविधा प्रदान की गई। चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सदस्य नीरज शर्मा और खेमराज ने बताया कि इस यात्रा के सफल आयोजन में रामनगर प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed