सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crpf jawan, suspicious death

Udhampur News: ससुराल गए सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
crpf jawan, suspicious death
विज्ञापन
उधमपुर। छुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। रामनगर के बैंसता-पिंगर निवासी सीआरपीएफ जवान बच्चन सिंह (34) की उनके ससुराल में कथित तौर पर फंदा लगाने से मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
Trending Videos


नगरोटा में तैनात बच्चन सिंह करीब आठ दिन की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। मंगलवार को वह पत्नी के साथ टिकरी ब्लॉक के मांड स्थित ससुराल गए थे। बैंसता-पिंगर के पूर्व सरपंच कैप्टन मेहर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें घटना की सूचना मिली जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चन सिंह कमरे में अकेले थे। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो परिजन को शक हुआ। दरवाजा जोर लगाकर खोला गया तो अंदर का मंजर भयावह था। जवान का शव पंखे से लटके पर्दे के फंदे पर था। परिजनने आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरे परिवार में इकलौते थे कमाने वाले
मृतक के पिता प्रीतम सिंह का पहले ही देहांत हो चुका है। बच्चन सिंह अपने पीछे पत्नी, वृद्ध मां और भाई को छोड़ गए। उनकी तीन बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घर के बड़े बेटे होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुआ उस वक्त पत्नी दूसरे कमरे में पूजा-पाठ कर रही थी।

परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रैहम्बल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। परिजन और क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मांग की है कि घटना की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाए ताकि स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed