{"_id":"699b61b3751448476401a6a0","slug":"development-work-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103150-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भामाग क्षेत्र को सौगात : सुजंधार से डंगाकोट और बकल से सरनापोरा मार्ग का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भामाग क्षेत्र को सौगात : सुजंधार से डंगाकोट और बकल से सरनापोरा मार्ग का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के भामाग इलाके में विकास की नई इबारत लिखते हुए रविवार को डीडीसी अध्यक्ष सराफ सिंह नाग और विधायक बलदेव राज शर्मा ने दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। नाबार्ड के अंतर्गत बनने वाली सड़कों पर लगभग 25.33 करोड़ की लागत आएगी, जो लंबे समय से ग्रामीणों की मुख्य मांग थी।
पहली परियोजना सुजंधार से डंगाकोट (मोहल्ला तालाब मार्ग) तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की है, जिसकी तकनीकी स्वीकृति राशि 1920.70 लाख रुपये है। दूसरी परियोजना बकल से सरनापोरा (एससी बस्ती) तक तीन किलोमीटर सड़क है, जिसकी लागत 612.37 लाख रुपये है। मार्गों के बनने से सुजंधार, डंगाकोट, बकल और सरनापोरा जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के हजारों लोगों को पहली बार सुगम सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि दूरदराज के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। डीडीसी अध्यक्ष सराफ सिंह नाग ने बताया कि इन सड़कों से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह नाग, सरपंच पवन सिंह और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos