सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lok addalat

Udhampur News: पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
lok addalat
विज्ञापन
उधमपुर। जिला न्यायालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) की तरफ से बैठक की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा अध्यक्ष कल्पना रेवो की अध्यक्षता में लंबित मामलों की समीक्षा और प्रभावी विवाद समाधान रणनीतियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos

विशेष रूप से मध्यस्थता 2.0 अभियान पर जोर दिया गया, ताकि मामलों का निस्तारण तेजी से हो और मित्रतापूर्ण समाधान को बढ़ावा मिले। बैठक का उद्देश्य लोक अदालत में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना और लंबित मामलों के बोझ को कम करना है। अधिकारियों ने लोगों से अपील कि मामलों के निपटान के लिए लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाएं। यहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यश पाल शर्मा और उप जज एवं डालसा सचिव सुमित शर्मा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अधिवक्ता, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed