सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   schools development

Udhampur News: स्कूलों में बनेगी चहारदिवारी, कमरे व बाथरूम, विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे 55.42 लाख रुपये, टेंडर जारी

विज्ञापन
schools development
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रियासी। शिक्षा जोन पौनी व अरनास के कई सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए लगभग 55.42 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की इमारत की स्थिति भी सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की तरफ से विभिन्न निर्माण कार्यों को करवाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में दो कमरे, बायो लैबोरेटरी और दो क्लासरूम बनाने पर चार लाख तीस हजार का खर्च आएगा। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु के पास बनी सीआरपीएफ कैंप की इमारत पर 3.98 लाख खर्च होंगे। मॉडर्न मिडिल स्कूल तलवाड़ा में दो एयर कंडीशनर कमरे बनाने पर 20.84 लाख वहन होंगे। जोन पौनी के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूल मोहल्ला मियां के अलावा प्राइमरी स्कूल पाडर लैड व प्राइमरी स्कूल घुनघुस की चहारदिवारी बनाने पर 22.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राइमरी स्कूल हंदर व प्राइमरी स्कूल की छात्राओं के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से दो बाथरूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed