सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   doda, expired goods seized

Udhampur News: एक्सपायरी सामान जब्त,नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर 11 लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
doda, expired goods seized
विज्ञापन
डोडा। डोडा प्रशासन ने बुधवार को बाजार में जांच अभियान चलाया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट शब्बीर अहमद के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने 11 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जिन पर 5700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दो दुकानों में एक्सपायरी तिथि (समयसीमा समाप्त) वाले खाद्य पदार्थ मिले। टीम ने सामान को तुरंत जब्त कर नष्ट किया।
Trending Videos

अन्य मामले में ग्राहकों से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने एक हजार रुपये जुर्माना लगाया और भविष्य में मुनाफाखोरी न करने की चेतावनी दी। इसके अतिरिक्त सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए कतई न करें। नियमों का उल्लंघन होने पर सामान जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों पर रहा विशेष ध्यान
संयुक्त टीम ने मांस की दुकानों, सब्जी विक्रेताओं, डेयरी आउटलेट्स, ढाबों और जनरल स्टोर्स का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रेट लिस्ट चस्पा करने जैसे मानकों पर विशेष जोर दिया गया। टीम में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ टीएसओ डीएस भुत्याल, मुर्गी पालन विभाग से डॉ. शाहनवाज़, भेड़ पालन विभाग के सुपरवाइजर सादिक अहमद, पीएसआई शोनालिका और पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed