{"_id":"69cee17a81bc6672f90da5ec","slug":"hanuman-jyanti-katra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103322-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मां वैष्णो देवी भवन परिसर से लेकर धर्मनगरी कटड़ा तक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर वीर हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कटड़ा के सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर समितियों द्वारा भगवान हनुमान को सिंदूर, पुष्पमालाएं और विशेष शृंगार अर्पित किया गया। इसके साथ ही विशेष आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड तथा संकट मोचन हनुमान पाठ का सामूहिक पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मां वैष्णो देवी भवन परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पुजारियों द्वारा भगवान महावीर को विशेष भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने फल, प्रसाद, बदाना तथा गेहूं के आटे से बनाई गई पारंपरिक रोटी ‘रोट’ भगवान को अर्पित की। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
कटड़ा के धार्मिक देवा माई मंदिर परिसर में स्थापित करीब 42 फीट ऊंची भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुरक्षा, सुख और समृद्धि की कामना की।
प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम कटड़ा पियूष दोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर के पुजारियों ने भगवान हनुमान की विशेष आरती संपन्न कराई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
इसके अलावा कटड़ा के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी हनुमान जयंती पर विशेष अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन क्षेत्र जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयघोष से गूंजता रहा।
Trending Videos