{"_id":"6a456005d1e0a61791081827","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-137726-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अमरनाथ यात्रा के प्रत्येक जत्थे का टिकरी स्थित काली माता मंदिर में होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अमरनाथ यात्रा के प्रत्येक जत्थे का टिकरी स्थित काली माता मंदिर में होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के प्रत्येक जत्थे का टिकरी स्थित काली माता मंदिर में भव्य स्वागत किया जाएगा। डीसी मिंगा शेरपा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने यात्रा प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया है। यह सिलसिला पूरी यात्रा के दौरान जारी रहेगा।
हर वर्ष की तरह अमरनाथ यात्रा को लेकर बाबा बर्फानी के भक्तों में खासा उत्साह है। इसे लेकर प्रदेश भर में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने तकरीबन 60 किलोमीटर के रास्ते में भक्तों के लिए सुरक्षा व सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। इन प्रबंधों को यकीनी बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार जिले में यात्रा मार्ग का दौरा कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं पुलिस के अधिकारी भी यात्रा मार्ग के साथ यात्रियों के रुकने की जगहों और लंगर स्थलों के लगातार दौरे कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते आ रहे हैं।
जिले में सामान्य रूप से व आपात स्थिति में अमरनाथ यात्रियों को ठहराने लिए टिकरी से लेकर चिनैनी के बीच 33 विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बैक्वेट हाल, मैरिज पैलेस, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान की इमारतें हैं। जहां पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय, बिजली सहित अन्य सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। इसके अलावा जिले में टिकरी से चिनैनी के बीच विभिन्न संस्थाओं की ओर से 29 लंगर लगाए जा रहे हैं। इन लंगरों में भी श्रद्धालुओं के खाने के साथ ठहरने का भी इंतजाम है। लंगर स्थलों के पास श्रद्धालुओं के लिए प्री फैब्रिकेटेड शौचालय स्थापित किए गए हैं। वहीं लंगर स्थलों की सुरक्षा के लिए हर लंगर स्थल के बाहर पुलिस सुरक्षा चौकी स्थापित कर वहां पर अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। काली माता मंदिर टिकरी की ओर से भी यात्रियों के स्वागत की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से टिकरी मंदिर के पास अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए बैनर लगा दिए गए हैं। सुबह अमरनाथ यात्रियों का यहीं पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अमरनाथ यात्रियों को हल्की रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन की ओर से उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रियों के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन नंबर 01992-272727 स्थापित की गई है। इसके अलावा आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर व 01992-276915 पर भी अमरनाथ यात्री संपर्क कर सकते हैं।
वाहनों की नियमित जांच
अमरनाथ यात्रा के लिए समग्र सुरक्षा प्लान बना कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल और रिजर्व पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। हाईवे पर दिन के साथ रात की भी गश्त बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। जखैनी में लंगर लगाने वाले वाहनों सहित अन्य यात्रियों के वाहनों की एंट्री करने के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा है। लंगर व श्रद्धालुओं के रुकने वाली जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रा के दौरान अमरनाथ भक्तों का जत्था जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरेगा।
डीसी ने दौरा कर अमरनाथ यात्रा प्रबंधों को जांचा
पिछले दो दिनों से डीसी मिंगा शेरपा ने राष्ट्रीय राजमार्ग टिकरी से लेकर चिनैनी तक दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ एडीसी प्रेम सिंह चिब भी मौजूद थे। डीसी ने यात्रियों को ठहराने के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालयों सहित अन्य स्थलों पर स्वच्छता के साथ अन्य प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने वहां पर पानी, बिजली, बिस्तर, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने हर केंद्र के लिए तैनात किए गए अधिकारी को पर्याप्त प्रबंधों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अमरनाथ यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयासरत है।
नगर परिषद के सीईओ, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी के एक्सईन व उधमपुर तहसीलदार को सभी जरूरी प्रबंध समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के सुचारू संचालन के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात प्रबंधन सहित ठहराने की योजना के मुताबिक सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए।