पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में बारिश से मिली राहत, तीसरे दिन भी हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी धाम में पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बुधवार को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही धर्मनगरी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का डेरा बना रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण सुहावना हो गया।
विज्ञापन

खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण लगातार तीसरे दिन भी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा बंद रहने से पहले से ऑनलाइन बुकिंग करा चुके श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध न होने के कारण कटड़ा से अर्धकुंवारी तक अनेक श्रद्धालुओं ने घोड़ा, पिट्ठू, पालकी अथवा पैदल यात्रा के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान किया। हालांकि मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। हालांकि हल्की फिसलन बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था लगातार उपलब्ध कराई जाती रहीं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेकर आवश्यक तैयारियों के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed