{"_id":"6a4560475e343e4bfc092754","slug":"jammu-kshmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-137709-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोड कैरियर वाहन से हुई स्कूटी की टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोड कैरियर वाहन से हुई स्कूटी की टक्कर, युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में रियासी जिले के पौनी क्षेत्र की एक युवती की मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार दूसरी युवती घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस पोस्ट चौकी चौरा को सूचना मिली कि लोड कैरियर भांबला से सुंदरबनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक सड़क पर ब्रेक लगा दिए। पीछे से उसी दिशा में आ रही स्कूटी लोड कैरियर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
हादसे में स्कूटी चालक दलजीत कौर पुत्री जोगिंदर सिंह निवासी खेरा लैड गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूटी पर पीछे बैठी युवती भी घायल हुई है, जिसका उपचार जारी है। हादसे के बाद लोड कैरियर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना अखनूर में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद