पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में तीन लाख से लग रहीं नई ओपन जिम मशीनें

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर छह नत्था सिंह पार्क में लोगों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ओपन जिम की नई मशीनें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपी लैंड) योजना के तहत तीन लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नत्था सिंह पार्क रामनगर का प्रमुख सार्वजनिक पार्क है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर, योग और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। नई ओपन जिम मशीनों की स्थापना से पार्क की सुविधाओं में विस्तार होगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। रामनगर विकास काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि नत्था सिंह पार्क में लंबे समय से खराब पड़ी पुरानी मशीनों के कारण व्यायाम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई मशीनों की स्थापना होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने विभाग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि पार्क में आधुनिक ओपन जिम मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इनका लाभ युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के रखरखाव के लिए रामनगर नगर पालिका तथा यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग के स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगले तीन-चार दिनों तक मशीनों का उपयोग न करें और उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। मशीनों के पूरी तरह मजबूत होने के बाद ही उनका इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नत्था सिंह पार्क कस्बे की पहचान बन चुका है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर व व्यायाम के लिए आते हैं। नई ओपन जिम मशीनों की स्थापना से पार्क की सुविधाएं और बेहतर होंगी तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन सुविधाओं का संरक्षण भी सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
-संजीव जंडियाल, प्रधान, रामनगर विकास काउंसिल
पिछले काफी समय से पार्क में लगी पुरानी मशीनें पूरी तरह खराब हो चुकी थीं। इससे व्यायाम करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई मशीनें लगने से फिर से बेहतर सुविधा मिलेगी।

-प्रदीप सिंह, स्थानीय निवासी
करीब तीन वर्ष पहले पार्क में ओपन जिम की स्थापना की गई थी लेकिन एक वर्ष के भीतर अधिकांश मशीनों के उपकरण टूट गए थे। इसके बाद लंबे समय तक लोग इनका उपयोग नहीं कर पाए। अब नई मशीनें लगने से सुबह-शाम सैर करने और फिटनेस के प्रति बड़ी राहत मिलेगी।
-डॉ. राजेश गुप्ता, सेवानिवृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed