{"_id":"6a456037fb13c06279076e0c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-137707-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिक्षकों के तबादलों के लिए नई नीति की तैयारी, 15 दिन में मांगी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिक्षकों के तबादलों के लिए नई नीति की तैयारी, 15 दिन में मांगी राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने ड्राफ्ट एनुअल ट्रांसफर ड्राइव पालिसी को सार्वजनिक कर शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से सुझाव, टिप्पणियां और आपत्तियां मांगी हैं। विभाग ने आधिकारिक ई-मेल आईडी जारी की है, जिस पर 15 दिनों के भीतर सुझाव भेजे जा सकते हैं।
पालिसी का उद्देश्य सभी हितधारकों की राय लेने के बाद पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी तबादला नीति लागू करना है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने ड्राफ्ट एनुअल ट्रांसफर ड्राइव पालिसी-2026 के संबंध में नया आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जारी की गई आधिकारिक ई-मेल आईडी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि शिक्षक, कर्मचारी और आम नागरिक अपने सुझाव, टिप्पणियां एवं आपत्तियां निर्धारित समय सीमा के भीतर भेज सकें। विभाग का मानना है कि किसी भी नीति को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित पक्षों की भागीदारी से उसे अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाया जा सकता है।
एटीडी शिक्षक के वार्षिक तबादलों की एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य तबादलों को पारदर्शी, निष्पक्ष और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित करना है, ताकि सभी पात्र कर्मचारियों को समान अवसर मिल सके और मनमाने तबादलों की संभावना कम हो। प्रस्तावित नीति के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया आनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी तथा मेरिट आधारित के अनुसार कर्मचारियों की प्राथमिकता तय की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक संशोधन कर पालिसी को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि पालिसी में दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देने, स्कूलों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, सरकारी कर्मचारी दंपति, एकल अभिभावक, विधवा तथा सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए तीन-स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली का भी प्रावधान किया गया है।