सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, sleeper bus and bolero collision, five injured

Udhampur News: स्लीपर बस और बोलेरो की टक्कर में परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
katra, sleeper bus and bolero collision, five injured
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू-कटड़ा मार्ग पर मियाड़ी के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर स्लीपर बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने पुलिस की सहायता से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
Trending Videos

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटड़ा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में अर्चना चारक (25) पुत्री प्रेम सागर सिंह चारक, प्रेम सागर सिंह चारक (75), विश्वदीप सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह, ज्योति जम्वाल (40) पत्नी विश्वदीप सिंह तथा हरिविका चारक (14) पुत्री विश्वदीप सिंह चारक सभी निवासी डिग्याना (जम्मू) शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा जिसे पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों ने बढ़ते सड़क हादसे पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय को और सख्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed