{"_id":"69bb0eb220612a4128026fd2","slug":"kishtwar-padar-road-accident-one-died-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-133759-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर डंपर और कार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर डंपर और कार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर सड़क पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। डंपर और ऑल्टो कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कार में सवार चार लोग किरु से किश्तवाड़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी बेरवाड़ के पास पहुंची, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के साथ भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मृतक मोहम्मद अशरफ (64 वर्ष) निवासी काहरा है। घायलों में मोहम्मद यासीन (38), नफीस अहमद (34) और मोहम्मद मुदस्सिर हुसैन (34) शामिल है।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस कर्मी, रेस्क्यू टीमें और एनजीओ के सदस्य पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार जारी है। मोहम्मद अशरफ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos