सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   labour day, rally, demands

Udhampur News: मई दिवस को छुट्टी घोषित करने के लिए कर्मियों और श्रमिकों ने निकाली रैली

विज्ञापन
labour day, rally, demands
विज्ञापन
उधमपुर। जल शक्ति (पीएचई) कर्मचारी व मजदूर संघ ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को पीएचई कॉम्प्लेक्स से विशाल रैली निकाली। इस दौराम मई दिवस को राजपत्रित अवकाश घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। रैली में रामनगर, मजालता, चिनैनी, सुद्धमहादेव, कुद, पटनीटॉप, पंचैरी, टिकरी, जिब थाती, बरमीन, घोरड़ी, मानसर सहित जिले के दूरदराज क्षेत्रों से कर्मचारी एवं मजदूर शामिल हुए।
Trending Videos

इससे पहले श्रमिकों ने शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सोमनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 61,000 दैनिक वेतनभोगी हैं और परिवारों सहित यह संख्या करीब 3.5 लाख तक पहुंचती है। जनप्रतिनिधियों ने दैनिक वेतनभोगी मजदूरों के हित में ठोस कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिदिन 311 रुपये मजदूरी दर को सबसे कम बताते हुए अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की तुलना में भेदभावपूर्ण करार दिया। यह भी कहा कि नियमितीकरण नीति पर बनी समिति एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी है।

कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि हजारों पद रिक्त होने के कारण जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। अंत में सोमनाथ ने कर्मचारियों एवं मजदूरों से अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित एवं एकजुट रहने का आह्वान किया। यहां विजय कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, माखन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed