सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   load carrier overturned

Udhampur News: दो बसों में टक्कर के बाद अब लोड कैरियर पलटा

विज्ञापन
load carrier overturned
विज्ञापन
उधमपुर। संगूर चौक पर बुधवार को दो बसों में टक्कर के बाद वीरवार को लोड कैरियर अनियंत्रित होकर पलट गया। लगातार हो रहे हादसों ने राजमार्ग की सुरक्षा और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मैटेरियल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos

वीरवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा लोड कैरियर संगूर चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित चालक ने बताया कि वह 40 किलोमीटर की रफ्तार पर था। जैसे ही चौक के पास हल्की ब्रेक लगाई, सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। हादसे में उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा सड़क पर किसी विशेष प्रकार का केमिकल डाला गया है। बारिश की बूंदें पड़ते ही केमिकल फिसलन बढ़ा देता है, जिससे टायर अपनी पकड़ छोड़ देते हैं।
बरसात के मौसम से पहले राजमार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए क्रैक सीलिंग की जाती है। यह प्रक्रिया पूरे हाईवे पर अपनाई जाती है। इससे फिसलन जैसी समस्या नहीं आती है। फिर भी संगूर चौक पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बारीकी से जांच की जाएगी।

-अनुज कुमार, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचआईए, उधमपुर-जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed