सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mega awareness program

Udhampur News: तीन दिवसीय मेगा जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
mega awareness program
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय से लेकर कॉलेज स्तर तक के पेंटिंग, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी
Trending Videos


उधमपुर। तीन दिवसीय संभाग स्तरीय मेगा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करेंगे। सुबह 10 बजे से उद्घाटन एवं तकनीकी सत्र ऑनलाइन (वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग) माध्यम से होंगे, जिसमें सभी जिलों के अधिकारी और छात्र हिस्सा लेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और आम जनता को मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, करियर परामर्श, यातायात जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि 25 मार्च का दिन छात्रों की रचनात्मकता और ज्ञान के नाम रहेगा। इसमें प्राथमिक विद्यालय से लेकर कॉलेज स्तर तक के छात्रों के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र लिए जाएंगे।



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए 27 को रैली

रामनवमी की छुट्टी के बाद कार्यक्रम का समापन 27 मार्च को विशाल जागरूकता रैली के साथ होगा। रैली को मिनी स्टेडियम से उपायुक्त मिंगा शेरपा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में 500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। यह रैली प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिसमें छात्र बैनर, प्लेकार्ड और नारों के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश देंगे। जिले के लगभग सभी स्कूलों में इसी प्रकार की रैलियों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।


कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, ट्रैफिक प्रबंधन और रिफ्रेशमेंट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
-सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed