{"_id":"69dc081701d7fa7ee60acec8","slug":"pauni-bus-stand-demand-udhampur-news-c-202-1-udh1009-134715-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पौनी में बस स्टैंड न होने से बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पौनी में बस स्टैंड न होने से बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शाम के समय बाजार में बिना वजह खड़े वाहनों के चलते स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय दुकानदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक बस स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि हर वर्ष वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दो लेन होने के बावजूद वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम लग जाता है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी जाम में फंसना पड़ता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि कटड़ा और शिवखोड़ी आने-जाने वाले हजारों वाहन भी बाजार से होकर गुजरते हैं। इससे सड़क पर दबाव और अधिक बढ़ जाता है। वहीं, एक अन्य दुकानदार मुबारक सिंह व सोहित शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड की सुविधा होने से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। वर्तमान में वाहन बाजार में ही सड़क के एक हिस्से में खड़े रहते हैं, जिससे दूसरे हिस्से से ही यातायात चलता है और जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यह स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय पुलिस के एक-दो जवान तैनात रहते हैं, जो जाम लगने पर यातायात को सुचारू करते हैं लेकिन स्थायी समाधान के लिए बस स्टैंड का निर्माण आवश्यक है। तब तक क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी की जा रही है।
Trending Videos