सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   primary school, gundhiyan

Udhampur News: तीन दशक बाद प्राइमरी स्कूल गु़ंधियां के बुनियादी ढांचे का होगा विकास

विज्ञापन
primary school, gundhiyan
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के सरकारी प्राइमरी स्कूल गुंधियां में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्ष 1995 में स्थापित स्कूल में केवल दो क्लास रूम हैं जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। सीमित कक्षाओं के कारण प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा था। अब समस्या के समाधान के लिए 20.84 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है जिससे कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

ग्रामीणों और अभिभावकों ने पहल की सराहना की है और सरकार व शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। विमल शर्मा, नेक राम, मंगत राम, किशोरी लाल शर्मा व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में बेहतर बुनियादी ढांचा बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा और स्कूल में नामांकन व उपस्थिति भी बढ़ेगी। नई कक्षाओं के निर्माण से छात्रों को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन अधिक सहज और प्रभावी होगा। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्र-छात्राओं के लिए सीखने का वातावरण अधिक अनुकूल बनेगा। यह कदम क्षेत्र में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed