सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, camp, stamped

Udhampur News: शिविर में 70 दुकानदारों ने उपकरणों पर लगाईं मुहर

विज्ञापन
ramnagar, camp, stamped
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में मापतोल विभाग ने दुकानदारों के तराजू, बाट व अन्य माप उपकरणों के सत्यापन के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया। यह शिविर बस अड्डे के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर लगाया गया। इसमें पहले दिन 70 दुकानदारों ने अपने उपकरणों का सत्यापन करवाकर उन पर आधिकारिक मुहर लगवाई।
Trending Videos

शिविर बुधवार सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक जारी रहा। विभाग की अधिकारी रीता शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से हर वर्ष इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि दुकानदारों के माप उपकरणों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके और उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो। उन्होंने जानकारी दी कि यह शिविर वीरवार शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते अपने उपकरणों का सत्यापन अवश्य करवाएं और उन पर विभागीय मोहर लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed