सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, trail, zonal cricket

Udhampur News: जोनल क्रिकेट टीम के लिए 67 लड़कों और चार लड़कियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
ramnagar, trail, zonal cricket
विज्ञापन
रामनगर। जोनल फिजिकल एजुकेशन कार्यालय रामनगर ने शनिवार को जोनल स्तर अंतर-स्कूल क्रिकेट ट्रायल करवाया गया। इसमें अंडर-14 व अंडर-17 के 67 लड़कों सहित चार लड़कियों ने भाग लिया। सुबह करीब दस बजे कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में कार्यक्रम हुआ। इसका संचालन जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर पवन कुमार की देखरेख में किया गया। ट्रायल में रामनगर जोन के 12 सरकारी व निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अंडर-14 वर्ग में 33 लड़कों और चार लड़कियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 वर्ग में 34 लड़कों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों में से 16 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा जो जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में रामनगर जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed