सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   smvdu, gate, student

Udhampur News: एमएमवीडीयू के छात्रों ने गेट में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
smvdu, gate, student
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के जैव प्रौद्योगिकी संकाय के छात्रों ने आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठित परीक्षा में जैव प्रौद्योगिकी (बीटी) और जीवन विज्ञान (एक्सएल) श्रेणियों में कई छात्र सफल रहे हैं।
Trending Videos


सफल छात्रों में स्नातकोत्तर छात्र राजकुमार (बीटी), ओमेश (एक्सएल), बादल शाह (एक्सएल) और मधु शर्मा (एक्सएल) शामिल हैं। छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट अनुसंधान परिवेश, अत्याधुनिक सुविधाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से छात्रों ने डीबीटी समर्थित एमएससी कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर शारदा एम. पोटुकुची और अपने प्रोजेक्ट सुपरवाइजर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कुलपति प्रोफेसर प्रगति कुमार के नेतृत्व की सराहना की। जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने सफल छात्रों को सराहनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed