{"_id":"69bc61ef48814350c90396c7","slug":"thed-drain-jib-road-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133810-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को रफ्तार : 1.36 करोड़ से बनेगी थेड़ नालियां-जिब सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को रफ्तार : 1.36 करोड़ से बनेगी थेड़ नालियां-जिब सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड योजना के तहत होगा कायाकल्प, डेढ़ हजार की आबादी को लाभ
उधमपुर। जिले के जिब क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी और प्रमुख मांग को पूरा करते हुए प्रशासन ने थेड़ नालियां से जिब तक सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिस पर लगभग 1.36 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह सड़क परियोजना नाबार्ड योजना के अंतर्गत तैयार की जा रही है। विभाग के अनुसारपरियोजना के पूरा होने से न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र की लगभग 1500 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों के अनुसार वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सड़क पर गहरे गड्ढों और अव्यवस्था के कारण रोजमर्रा का आवागमन किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवाजाही लगभग ठप पड़ जाती है। सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों पर पड़ता है जिन्हें अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई होती है।
आर्थिक और कृषि गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
क्षेत्र निवासी हैप्पी सिंह, मनोज शर्मा, राजकुमार और मुंशी राम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क बनने से केवल सफर ही आसान नहीं होगा बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़क होने से किसान फसल और उत्पादों को बिना किसी देरी के बाजार तक पहुंचा सकेंगे जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
-सुनील कुमार, एक्सईएन
Trending Videos