बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vaishno devi yatra

Udhampur News: मां वैष्णो देवी यात्रा के टूटे रिकॉर्ड, तीन माह में 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
vaishno devi yatra
विज्ञापन
पिछले साल की तिमाही के मुकाबले 1,89,966 अधिक पहुंचे श्रद्धालु, प्रतिदिन 25 हजार से 35 हजार के बीच बना आंकड़ा
Trending Videos


कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के प्रति अटूट आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही के आंकड़ों ने पिछले रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। इस वर्ष के पहले तीन महीने में ही 20,78,138 श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं जो बीते वर्ष 2025 की तुलना में 1,89,966 अधिक है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या संकेत दे रही है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस वर्ष यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।



आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 के पहले तीन महीने में 18,88,172 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी जबकि इस साल की की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 20,78,138 हो गई है। प्रतिदिन 25 हजार से 35 हजार श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं जबकि सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संख्या 35 हजार से 45 हजार के बीच हो रही है। चैत्र नवरात्र में यात्रा का आंकड़ा रोजाना 40 से 45 हजार तक रहा। इसके बाद भी आस्था का उत्साह बरकरार है जिससे कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना है। जगत जननी मां वैष्णो देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है और श्रद्धालु परिवार सहित यात्रा का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को सामान्य मौसम के बीच शाम पांच बजे तक करीब 22,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन और व्यापारी वर्ग के संयुक्त प्रयास से सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, भोजन, स्वच्छता और आवास सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालु बिना किसी भय या असुविधा के कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर यात्रा पूर्ण कर रहे हैं। इसके बाद बाजारों में प्रसाद की खरीदारी कर रहे हैं जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है।







यात्रा के आंकड़े

माह
वर्ष 2025 (श्रद्धालु)
वर्ष 2026 (श्रद्धालु)



जनवरी
5,69,164
6,96,914



फरवरी
3,78,865 4,45,178



मार्च
9,40,143
9,36,046



कुल 18,88,172
20,78,138
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed