{"_id":"69f65d33361e32df6602251a","slug":"vande-bharat-stopage-online-booking-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-135473-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अब आठ नहीं मात्र साढ़े तीन घंटे में उधमपुर से श्रीनगर, ऑनलाइन बुकिंग से मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अब आठ नहीं मात्र साढ़े तीन घंटे में उधमपुर से श्रीनगर, ऑनलाइन बुकिंग से मिली बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का उधमपुर में ठहराव और ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कश्मीर की राह और आरामदायक हो गई है। जिस सफर को तय करने में पहले घंटों की मशक्कत करनी पड़ती थी वह अब मात्र साढ़े तीन घंटे में सिमट गया है। सड़क से यही सफर आठ घंटे में पूरा हो रहा है।
शुरुआत में जब दिल्ली से कटड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई तो उधमपुर में स्टॉपेज नहीं रखा गया था। सेना, सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, वायुसेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों को अगर वंदे भारत में सफर करना होता था तो उन्हें या तो जम्मू या फिर कटड़ा से बुकिंग करानी पड़ती थी। इसके लिए जमकर विरोध भी हुआ और उसके बाद उधमपुर में ट्रेन के ठहराव की सुविधा मिल गई। हाल ही में शुरू जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का भी उधमपुर में स्टॉपेज होने से लोगों में उत्साह दोगुना हो गया है। इससे व्यापारी, छात्र, मरीज और पर्यटकों को सीधे कश्मीर तक आरामदायक और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। हालांकि इस ट्रेन का भी उधमपुर में स्टॉपेज निर्धारित नहीं था।
रेल मंत्रालय की प्राथमिकता पर संतोष जताते हुए सांसद डॉ. जतिंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। हाई एल्टीट्यूड टेक्नोलॉजी से लैस यह ट्रेन बर्फबारी के दौरान भी सुचारु रूप से चलेगी जिससे साल भर कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा विस्तार
व्यापार जगत में इस कदम को लेकर भारी उत्साह है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिंद्र बरमानी का कहना है कि जहां जम्मू तक रेल पहुंचने में दशकों लग गए वहीं वंदे भारत का उधमपुर में रुकना बड़ा बदलाव है। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि कश्मीर के साथ व्यापारिक संबंधों में भी तेजी आएगी। पर्यटन क्षेत्र के लिए भी यह एक नई सुबह की तरह है। होटल एसोसिएशन के प्रधान विक्रम सलाथिया ने बताया कि उधमपुर अब सीधे टूरिस्ट सर्किट का हिस्सा बन जाएगा। पहले पर्यटक केवल हाईवे के रास्ते ही यहां से गुजरते थे। अब श्रीनगर से आने वाले सैलानी उधमपुर में भी रुकेंगे जिससे स्थानीय होटलों और बाजारों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
छात्रों और आम जनता को बड़ी राहत
वंदे भारत केवल एक ट्रेन नहीं बल्कि उन छात्रों के लिए उम्मीद की किरण है जो उच्च शिक्षा के लिए श्रीनगर जाते हैं। कॉलेज छात्रा प्रिया शर्मा के अनुसार श्रीनगर यूनिवर्सिटी जाने के लिए बस से 5-6 घंटे लगते थे। अगर हाईवे जाम हो जाए तो 8-9 घंटे से भी अधिक या फिर पूरा दिन बर्बाद हो जाता था। अब साढ़े तीन घंटे का निश्चित सफर मरीजों के लिए भी आरामदायक साबित होगा।
आसानी से टिकट उपल्ब्ध
रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर उधमपुर स्टेशन से बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग शुरू होते ही शुरुआती दिनों में ही अधिकांश सीटें बुक हो गईं। चेयर कार (सीसी) का किराया उधमपुर से श्रीनगर तक करीब 800 से 920 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का 1400 से 1600 रुपये तक निर्धारित किया गया है। मंगलवार को छोड़कर सुबह 07:41 बजे पूरा सप्ताह ट्रेन (26401) चलेगी। सीसी के लिए 755 रुपये व ईसी के लिए 1395 रुपये किराया रहेगा। इसी तरह बुधवार को छोड़कर ट्रेन (26403) दोपहर 04:18 जाएगी। सीसी 920 व ईसी के लिए 1590 रुपये देने होंगे।
Trending Videos