{"_id":"69938bf46f882fa97b080c90","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106593-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाल सुधार गृह से फरार पाकिस्तानी सना उल्लाह ने 2021 में की थी घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाल सुधार गृह से फरार पाकिस्तानी सना उल्लाह ने 2021 में की थी घुसपैठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के केरी सेक्टर में एलओसी के पास से किया गया था गिरफ्तार
राजोरी। जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से दीवार फांदकर फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन अपराधियों में मोहम्मद सना उल्लाह भी शामिल है। उसे वर्ष 2021 में राजोरी के केरी सेक्टर से एलओसी पर घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
फरार मोहम्मद सना उल्लाह पुत्र मोहम्मद जफर को एक सितंबर 2021 की शाम को एलओसी के पास बीएसएफ और सेना के संयुक्त गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था। वह मुजफ्फरगढ़ जिले के दिनपुर तहसील के बस्ती गांव का निवासी है। तब 15 वर्षीय ये किशोर अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। उसके खिलाफ राजोरी पुलिस स्टेशन में एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Trending Videos