{"_id":"69941f2ebe5f20d7040d32cc","slug":"video-mp-khatana-should-explain-the-reason-for-showering-mp-funds-on-up-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गुलाम अली खटाना पर कसा शिकंजा, कांग्रेस ने मांगा भाजपा से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गुलाम अली खटाना पर कसा शिकंजा, कांग्रेस ने मांगा भाजपा से स्पष्टीकरण
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलामी अली खटाना बताएं कि यूपी पर सांसद निधि बरसाने की वजह क्या है। खटाना की निधि की जांच कराने के साथ ही भाजपा से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘गुलाम अली खटाना...राज्यसभा सांसद जम्मू-कश्मीर के, निधि बरसाई यूपी पर’ और ‘पीटी उषा, सदानंद मास्टर ने केरल व सुधा मूर्ति ने कर्नाटक के लिए की 100 फीसदी कामों की सिफारिश’ का हवाला देकर भाजपा को भी घेरा है।
शर्मा ने कहा, खुद को गरीबों और पिछड़े/एससी/एसटी वर्ग की सबसे बड़ी हितैषी बताने वाली भाजपा और उनके सांसद खटाना बताएं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हिस्से की 94 फीसदी निधि हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश में खर्च की। शाहजहांपुर जिले में ही सर्वाधिक निधि क्यों खर्च की गई। काम कराने के लिए महज चार फर्म और उसमें भी आरएमके इंटरप्राइजेज को 46 फीसदी निधि क्यों दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।