{"_id":"699401a1d5323192560b87bf","slug":"video-police-attack-in-juvenile-home-three-accused-including-two-pakistanis-absconding-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बाल सुधार गृह में पुलिस पर हमला दो पाकिस्तानी समेत तीन आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बाल सुधार गृह में पुलिस पर हमला दो पाकिस्तानी समेत तीन आरोपी फरार
आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस पर कट्टे से फायरिंग व धारदार हथियार से हमला कर दो पाकिस्तानी नागरिक-मोहम्मद सनाउल्लाह, एहसान अली और आरएस पुरा के दबलैड का रहने वाला करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा फरार हो गए। तीनों लंबे समय से यहां बंद थे और गंभीर मामले में उनकी संलिप्तता रही है। इस सुरक्षा चूक पर डीजीपी नलिन प्रभात ने मौके का दौरा कर लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
वारदात सोमवार शाम 5:15 बजे की बताई जा रही है। फरार होने से पहले तीनों आरोपियों ने अन्य 27 बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। इस बीच ड्यूटी पर तैनात एसपीओ विनय चौधरी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने उन पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीचबचाव में आए तो तीनों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला किया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझते तब तक फायरिंग कर तीनों आरोपी भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में हमला करते दिख रहे आरोपी : वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें आरोपी देसी कट्टे से फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने और आरोपियों के पास कट्टा होने की वजह से जम्मू व आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।