{"_id":"6a0af3d3479b9c9ab309fdb6","slug":"jammu-kashmir-traffic-police-gets-modern-facilities-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को मिली आधुनिक सुविधाएं, मिले 350 वाहन और बॉडी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को मिली आधुनिक सुविधाएं, मिले 350 वाहन और बॉडी कैमरे
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 18 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए 350 से अधिक आधुनिक वाहन, 685 बॉडी कैमरे और कई हाईटेक उपकरण दिए गए हैं।
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए 350 से अधिक आधुनिक वाहन और 685 बॉडी-वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन संसाधनों की खरीद रोड सेफ्टी फंड के तहत की गई है, जिससे ट्रैफिक नियमों के पालन और निगरानी में पारदर्शिता आएगी।
Trending Videos
विभाग को 213 पल्सर मोटरसाइकिल, 69 रॉयल एनफील्ड बाइक, 19 मोबाइल इंटरसेप्टर वाहन, 16 हाईवे पेट्रोल इनोवा, सात हाइड्रा क्रेन, 23 क्रेन और तीन टाटा विंगर वाहन दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को नाइट सेफ्टी बेल्ट, एलईडी बैटन, सेफ्टी जैकेट, बैरिकेड्स, ट्रैफिक कोन, ब्रेथ एनालाइजर और फर्स्ट रिस्पॉन्डर किट जैसी आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली को पूरी तरह ई-चालान आधारित बना दिया गया है। वर्ष 2025 में अब तक 52 हजार से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। सरकार का कहना है कि आधुनिक उपकरणों, सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के कारण पिछले तीन वर्षों में सड़क हादसों में लगातार कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2023 में 6,120 से घटकर 2025 में 5,287 रह गई है।