जम्मू में खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
बाड़ी ब्राह्मणा के लोअर कारथोली इलाके में दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के लोअर कार्थोली इलाके में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी अजय सिंह, निवासी लोअर कार्थोली, थाना बड़ी ब्राह्मणा, जिला सांबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत और शोक का माहौल बन गया। लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।