सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Traffic Police Gets Modern Facilities

अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को मिली आधुनिक सुविधाएं, मिले 350 वाहन और बॉडी कैमरे

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 18 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए 350 से अधिक आधुनिक वाहन, 685 बॉडी कैमरे और कई हाईटेक उपकरण दिए गए हैं।

Jammu-Kashmir Traffic Police Gets Modern Facilities
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए 350 से अधिक आधुनिक वाहन और 685 बॉडी-वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन संसाधनों की खरीद रोड सेफ्टी फंड के तहत की गई है, जिससे ट्रैफिक नियमों के पालन और निगरानी में पारदर्शिता आएगी।

Trending Videos


विभाग को 213 पल्सर मोटरसाइकिल, 69 रॉयल एनफील्ड बाइक, 19 मोबाइल इंटरसेप्टर वाहन, 16 हाईवे पेट्रोल इनोवा, सात हाइड्रा क्रेन, 23 क्रेन और तीन टाटा विंगर वाहन दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को नाइट सेफ्टी बेल्ट, एलईडी बैटन, सेफ्टी जैकेट, बैरिकेड्स, ट्रैफिक कोन, ब्रेथ एनालाइजर और फर्स्ट रिस्पॉन्डर किट जैसी आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली को पूरी तरह ई-चालान आधारित बना दिया गया है। वर्ष 2025 में अब तक 52 हजार से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। सरकार का कहना है कि आधुनिक उपकरणों, सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के कारण पिछले तीन वर्षों में सड़क हादसों में लगातार कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार  सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2023 में 6,120 से घटकर 2025 में 5,287 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed