{"_id":"69a49271ad97b0646d0744d5","slug":"security-forces-cordoned-off-the-area-in-kathua-after-two-armed-suspects-were-spotted-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कठुआ में दो हथियारबंद संदिग्ध दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका, तेज किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कठुआ में दो हथियारबंद संदिग्ध दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका, तेज किया तलाशी अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सार
सूत्रों के अनुसार, सुबह एक स्थानीय महिला ने बरवरी रियान से सटे तलेन नाले के पास दो संदिग्ध देखे। दोनों के पास हथियार देख महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
file pic
विज्ञापन
विस्तार
कठुआ जिले के बिलावर उपमंडल की अगली धार पंचायत में रविवार सुबह दो हथियारबंद संदिग्ध देखे गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सुबह एक स्थानीय महिला ने बरवरी रियान से सटे तलेन नाले के पास दो संदिग्ध देखे। दोनों के पास हथियार देख महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
Trending Videos
सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ अभियान शाम छह बजे जारी था। संदिग्ध देखे जाने के बाद आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों का पहाड़ी इलाकों की तरफ जाने के लिए भीनी और उज से सटे बरसाती नाले पुराना रूट रहे हैं। इन्हीं रास्तों से होकर आतंकी कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्रों से होकर डोडा जिले की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी इसी इलाके में संदिग्ध देखे गए थे। वे सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग गए थे। अगली धार के लोगों ने प्रशासन से उज दरिया के पंजतीर्थी से तलेन नाले को जोड़ने वाले मुख्य रास्तों पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार संदिग्ध नाले के इसी रास्ते से जाते हुए देखे गए हैं। इसके चलते शाम ढलने के बाद लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।
22 जनवरी को भटौडी में मारा गया था आतंकी जुबैर
इसी साल 22 जनवरी को बिलावर के भटौडी इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी उस्मान उर्फ जुबैर को मौत के घाट उतारा था। इसके दो दिन बाद 24 जनवरी को सुराडा इलाके में एक संदिग्ध देखा गया था। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन संदिग्ध का पता नहीं चल पाया था।