सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP’s proposed scheme for women of J'khand nothing more than ‘jumla’: Kalpana Soren

Jharkhand: भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर कल्पना सोरेन का हमला, कहा- महिलाओं के लिए किया गया वादा सिर्फ 'जुमला'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से चुनावी घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद राज्य की सत्ताधारी दल की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन निशाना साधते हुए भाजपा के वादे को जुमला बताया है।

BJP’s proposed scheme for women of J'khand nothing more than ‘jumla’: Kalpana Soren
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर कल्पना सोरेन का हमला - फोटो : X / @JMMKalpanaSoren
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘गोगो दीदी’ योजना के लिए भाजपा की आलोचना की और इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी का एक और जुमला करार दिया है। कल्पना सोरेन ने रांची के तमार ब्लॉक में ‘मइयां सम्मान यात्रा’ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर जमकर निशाना साधा है।
Trending Videos


भाजपा ने करोड़ों लोगों को कई बार ठगा- कल्पना
उन्होंने कहा कि, मैंने सुना है कि भाजपा वाले लोगों से एक योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसे वे हमारी 'मइयां सम्मान योजना' का मुकाबला करने के लिए ला रहे हैं। वे केवल 'जुमला' देते हैं। सावधान रहें, उन्होंने देश भर में फॉर्म भरवाकर करोड़ों लोगों को कई बार ठगा है। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'15 लाख रु., दो करोड़ नौकरी का किया था वादा'
उन्होंने कहा, भाजपा ने पहले लोगों से फॉर्म भरवाए और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और फिर दो करोड़ नौकरियों का वादा किया। उसके बाद क्या हुआ, यह सभी जानते हैं। झारखंड के लोगों ने 20 साल तक भाजपा की 'जुमलेबाजी' देखी है।

झामुमो के जवाब में भाजपा की 'गोगो दीदी' योजना
झामुमो के जवाब में झारखंड भाजपा ने अपने पहले चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 'गोगो दीदी' योजना शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस पर झामुमो विधायक ने कहा कि 'मइयां सम्मान योजना' की अवधारणा झारखंड में पहली बार हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से बनाई गई थी।

इस रैली में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने जल सहियाओं, पोषण सखियों और लाखों सखी मंडलों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि जल सहियाओं और पोषण सखियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि सखी मंडल की महिलाओं को 11,000 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed