फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Draupdi murmu is new Jharkhand governor

मिलिए देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल से

Mon, 18 May 2015 05:55 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Draupdi murmu is new Jharkhand governor

आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मु को झारखंड की राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह ने मुर्मु को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ ही द्रोपदी मुर्मु आदिवासी वर्ग से आने वाली देश की पहली महिला राज्यपाल हो गई हैं।

विज्ञापन


मुर्मु ने पूर्व राज्यपाल डा. सैयद अहमद की जगह ली गई है जिन्हें यहां से हटाकरण मणिपुर भेजा गया था। वहीं, आदिवासी बहुल झारखंड राज्य में उडीसा की आदिवासी भाजपा नेता मुर्मु की नियुक्ति के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


झारखंड के गठन के बाद से ऐसा पहली बार हुआ था जब कोई गैर आदिवासी नेता इस आदिवासी बहुल राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। झारखंड राज्य की बहुसंख्यक आबादी आदिवासी बहुल है ऐसे में गैर आदिवासी रघुवर दास को सत्ता सौंपने के बाद से भाजपा को इस बात की चिंता सता रही थी कि चुनावों में उसे थोक के भाव वोट देने वाला आदिवासी समाज कभी भी उससे नाराज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है इसलिए भाजपा ने बड़ा दांव चलते हुए राज्यपाल के पद पर आदिवासी नेता की नियुक्ति की जिससे उनमें असंतोष न हो।

कौन हैं द्रोपदी मुर्मु

Draupdi murmu is new Jharkhand governor

झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेने वाली द्रोपदी मुर्मु मूल रूप से उडीसा की रहने वाली है। दो बार भाजपा से विधायक रही द्रोपदी पूर्व में भाजपा के सहयोग से बनने वाली नवीन पटनायक की सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुकी हैं। इसके बाद वो उडीसा के मयूरभंज जिले की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

उन्हें भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता माना जाता है। वहीं उनके शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनकी कैबिनेट के सहयोगी, पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed