Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीखों में हुआ विस्तार, पार्टी का मजबूती पर जोर; जानें नई डेट
Jharkhand Congress: कांग्रेस इन दिनों हर राज्यों में पार्टी के विस्तार कार्य पर जोर दे रही है। इसी क्रम में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलों के कार्यकर्ता आवेदन कर रहे हैं। अब तक 600 आवेदन हो चुके हैं। चुनाव की तारीख भी 30 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है।
विस्तार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस इन दिनों अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए अभियान में जुटी हुई है। इसके तहत सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक प्रदेश कार्यालय में 600 से ज्यादा आवेदन पहुँच चुके हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त तय की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की लगातार बढ़ती रुचि को देखते हुए इसकी अवधि एक हफ्ते और बढ़ा दी गई है। अब कार्यकर्ता 7 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
व्हाट्सएप नंबर भेज सकते हैं आवेदन
कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए कांग्रेस ने एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9059808833 भी जारी किया है। इच्छुक लोग इस नंबर पर सीधे आवेदन भेज सकते हैं। यह नंबर अगले सात दिनों तक सक्रिय रहेगा। प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया कि यह फैसला प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में नामांकन आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट: सात लोगों की मौत की खबर, पांच घायल; सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया-कांग्रेस
कांग्रेस का मानना है कि झारखंड जैसे संवेदनशील राज्य में पार्टी का मजबूत संगठन ही नई ऊर्जा और दिशा दे सकता है। इसी वजह से इस बार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सभी की भागीदारी वाली बनाया गया है। जिलों से मिल रही प्रतिक्रियाओं के मुताबिक कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में काफी सक्रिय हैं और उनका मानना है कि इससे संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें- SCO: पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा; जानें और किन-किन मसलों पर हुई बात

कमेंट
कमेंट X