{"_id":"5d395c728ebc3e6cac64767a","slug":"jharkhand-government-will-provide-free-education-to-children-of-if-its-only-earning-member-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुबर दास का एलान, बेसहारा बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुबर दास का एलान, बेसहारा बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार
Thu, 25 Jul 2019 01:08 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार उस परिवार के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी जिसने हाथियों के हमले में अपने घर के इकलौते कमाऊ शख्स को खो दिया है। यह जानकारी गुरुवार को आधिकारिक बयान के जरिए दी गई है। सभी जिला उपायुक्तों को सरकार के निर्णय से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'यदि हाथियों के हमले में किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार के बच्चों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी।' यह निर्देश बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में झारखंड राज्य वन्यजीव परिषद की बैठक के बाद आया है।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने वालों में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन विभाग) इंदुशेखर चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुनील कुमार बरनवाल और वन विभाग प्रमुख संजय कुमार शामिल थे। बयान में कहा गया है कि झारखंड में मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वनों में बांस के पेड़ लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बांस हाथियों के खाने के मुख्य स्रोतों में से एक है।
विज्ञापन