सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Minister's speech regarding Ranchi mayoral election appeals to youth to play an active role

रांची महापौर चुनाव: मंत्री दीपिका पांडेय ने कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति; बूथ स्तर तक मजबूती के लिए पहल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर नामकुम में आयोजित बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से संवाद कर रमा खलको के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

Minister's speech regarding Ranchi mayoral election appeals to youth to play an active role
युवाओं से सक्रिय भूमिका की अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रांची नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर नामकुम क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ संवाद किया। बैठक का उद्देश्य महापौर पद की प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में चुनावी रणनीति को मजबूत करना और जनसंपर्क अभियान को गति देना था।

Trending Videos

बैठक में घर-घर संपर्क अभियान चलाने, प्रत्येक मतदाता तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि रांची के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने शहरी विकास, आधारभूत संरचना, स्वच्छता और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिन्हें आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है।


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: झारखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, हजारीबाग में पांच की मौत, हमले में कई घर क्षतिग्रस्त

'समग्र विकास की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा'
मंत्री ने युवाओं से भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से रमा खलको भारी मतों से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि यदि विकासोन्मुख नेतृत्व को अवसर मिलता है, तो रांची के समग्र विकास की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा और शहर को स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित बनाने का संकल्प साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed