सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Municipal Corporation Elections: RJD expresses confidence in independent candidate Ranchi News

Jharkhand News: रांची में मेयर पद की जंग में राजद की एंट्री, सुजाता कच्छप को समर्थन; कितना होगा सियासी असर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची नगर निगम मेयर चुनाव में राजद ने निर्दलीय प्रत्याशी सुजाता कच्छप को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी कार्यकर्ता उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

Municipal Corporation Elections: RJD expresses confidence in independent candidate Ranchi News
रांची की सियासत में नया मोड़, सुजाता कच्छप के साथ राजद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रांची नगर निगम मेयर पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुजाता कच्छप को समर्थन देने की घोषणा की है। शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी औपचारिक जानकारी दी गई।

Trending Videos

प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में राजद ने भी रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजाता कच्छप को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्यों मेयर पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया?
मेयर पद की प्रत्याशी सुजाता कच्छप ने राजद नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें समर्थन दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम को अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है। वह वार्ड संख्या-7 से लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और नगर क्षेत्र की समस्याओं तथा स्थानीय मुद्दों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने बताया कि जनता के आग्रह पर ही उन्होंने मेयर पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, हजारीबाग में पांच की मौत, हमले में कई घर क्षतिग्रस्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज, महासचिव कमलेश यादव, गायत्री देवी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। चुनावी परिदृश्य में राजद के इस समर्थन को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed