सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   14 workers from Jharkhand stranded in Dubai returned safely after intervention of Health Minister

Jharkhand: दुबई में फंस गए थे झारखंड के 14 मजदूर, स्वास्थ मंत्री की दखल के बाद सुरक्षित लौटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: दुबई में वेतन बकाया और पासपोर्ट जब्त होने से 14 झारखंडी मजदूर मुश्किल में घिर गए थे। महीनों की परेशानी के बाद राज्य के स्वास्थ मंत्री और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद सभी मजदूर सुरक्षित अपने वतन लौट आए।
 

14 workers from Jharkhand stranded in Dubai returned safely after intervention of Health Minister
स्वदेश लौटे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुबई में गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों को आखिरकार राहत मिल गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सभी मजदूर सुरक्षित रूप से अपने गृह राज्य झारखंड लौट आए।

Trending Videos


कंपनी रख लिया था मजदूरों का कागजात
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित कंपनी मजदूरों के वेतन में अनुचित कटौती कर रही थी और कई महीनों से उनका भुगतान लंबित था। इतना ही नहीं, कंपनी ने उनके पासपोर्ट और एमिरेट्स आईडी भी अपने कब्जे में रख लिए थे, जिससे वे असहाय स्थिति में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने दिलाया वेतन 
मामला डॉ. इरफान अंसारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दुबई में कार्यरत जैद अहमद अंसारी से संपर्क किया। ज़ैद अहमद अंसारी ने मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कंपनी प्रबंधन से सख्त वार्ता की। इसके बाद बकाया वेतन भुगतान और दस्तावेजों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पूरे मामले की जानकारी भारतीय दूतावास को भी दी गई। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने मजदूरों के बकाया भुगतान और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कीं।

ये भी पढ़ें: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी आदेश गंझू समेत तीन गिरफ्तार

ये मजदूर लौटे स्वदेश
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 14 प्रवासी मजदूर सुरक्षित स्वदेश लौट आए। स्वदेश लौटने वाले मजदूरों में अजय कुमार, दिलेश्वर महतो, रोहित महतो, सीमा महतो, दिलीप महतो, गंगाधर महतो, टिकली महतो, फूलेंद्र महतो, बैद्यनाथ महती, राजेश महती, दीपक महतो, रोशन कुमार, अजय कुमार और बदरी महतो शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed