सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   27 proposals approved in Jharkhand cabinet meeting briefing on decisions not held due to model code of conduct

Jharkhand: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, आचार संहिता के चलते निर्णयों की ब्रीफिंग नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 05 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण ब्रीफिंग नहीं हुई, जबकि जेपीएससी अभ्यर्थियों को उम्र-सीमा छूट का प्रस्ताव फिलहाल टाल दिया गया।

27 proposals approved in Jharkhand cabinet meeting briefing on decisions not held due to model code of conduct
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की स्वीकृति दी गई। हालांकि नगर निकाय चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के चलते बैठक में लिए गए फैसलों की औपचारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं हो सकी।

Trending Videos

 
आचार संहिता का दिखा असर
कैबिनेट बैठक के बाद आमतौर पर होने वाली मीडिया ब्रीफिंग इस बार नहीं की गई। बताया गया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावी होने के कारण सरकार ने फैसलों को सार्वजनिक रूप से विस्तार से रखने से परहेज किया। इसके बावजूद यह स्पष्ट हुआ कि बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेपीएससी अभ्यर्थियों को राहत की उम्मीद टली
इस कैबिनेट बैठक से झारखंड लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। विशेष रूप से 14वीं जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र-सीमा में छूट से जुड़ा प्रस्ताव चर्चा में था। हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया।

पढ़ें- Jharkhand: कोडरमा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल
 
उम्र-सीमा छूट का प्रस्ताव स्थगित
सूत्रों के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा के लिए अगस्त 2023 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए अभ्यर्थियों को उम्र-सीमा में छूट देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री ने फिलहाल इसे स्थगित रखने के निर्देश दिए।
 
कैबिनेट सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर आगे विचार कर सकती है, लेकिन मौजूदा बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया। 27 में से 26 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बावजूद जेपीएससी अभ्यर्थियों को उम्र-सीमा छूट को लेकर सरकार के अगले कदम का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed