सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Congress National Secretary Amba Prasad slammed the JMM and BJP, saying

Jharkhand: 'झामुमो खुद मकड़ी के जाल में उलझा हुआ है', कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

असम चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मतभेद के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इससे पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को “विषैला सांप” बताया था, जिसके जवाब में अम्बा प्रसाद ने कहा कि झामुमो खुद मकड़ी के जाल में उलझा हुआ है।

Congress National Secretary Amba Prasad slammed the JMM and BJP, saying
प्रेस कॉन्फ्रेंस करती कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी में “सांप और जाल” जैसे शब्दों का इस्तेमाल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

Trending Videos


असम चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मतभेद के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इससे पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को “विषैला सांप” बताया था, जिसके जवाब में अम्बा प्रसाद ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि “झामुमो खुद मकड़ी के जाल में उलझा हुआ है। उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झामुमो को फंसाने के लिए मकड़ी का जाल” बुन रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “मकड़ी का एक डंक ही काफी होता है, एक चुभन में जेएमएम खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आठ साल तक चलता रहा हजारीबाग ट्रेजरी में घोटाला, अब खुला राज, तीन सिपाहियों ने ही किया खजाना खाली

इसके साथ ही उन्होंने जदयू विधायक सरयू राय पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दाहिना हाथ है और वह मजबूती से झामुमो को थामे हुए है। बाकी लोग कटी हुई उंगलियों की तरह बिखरे हुए हैं। अम्बा प्रसाद ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “कुछ नेता मधुमक्खियों की तरह भनभना रहे हैं और सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। जब एक साथ कई जगहों पर डंक पड़ेगा, तो उन्हें समझ नहीं आएगा कि बचाव कहां करें।”उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस ने झामुमो को मजबूती से संभाल रखा है और विपक्ष के प्रयास सिर्फ शहद चाटने” की कोशिश भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed